जमशेदपुर, जनवरी 20 -- टाटा स्टील में प्रस्तावित ग्रेड रिवीजन समझौते को लेकर सोमवार को एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने एक बार फिर यूनियन पदाधिकारियों को घेरते हुए लगभग सात हजार कर्मचारियों से जुड़ी मांगों पर रुख स्पष्ट करने को कहा। वेज रिवीजन को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग के बीच यूनियन के कॉन्फ्रेंस रूम में बैठक हुई, जिसमें एनएस ग्रेड के साथ ओएस ग्रेड के कमेटी मेंबर भी शामिल हुए। इसमें यूनियन के टॉप थ्री को छोड़कर अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रेड रिवीजन समझौते में एनएस ग्रेड के कर्मचारियों की स्थिति बेहतर करने से जुड़ी मांगों पर यूनियन पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करना और उनके मत व सुझाव लेना था। कमेटी मेंबरों ने स्पष्ट किया कि एनएस ग्रेड को लेकर कर्मचारियों में व्यापक अपेक्षाएं हैं और इन मांगों को मजबूती से आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.