गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एन ई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग ए-डिवीजन के मुकाबले में गुरुवार को एनएस क्रिकेट अकादमी ने तमकुहीराज को 8 विकेट से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की। 35 ओवर के इस मैच में एनएस क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उत्कर्ष यादव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमकुहीराज की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 22.3 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कुल 19 अतिरिक्त रन मिले, जिसमें वाइड गेंदों की संख्या ज्यादा रही। एनएस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में उत्कर्ष यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.3 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट झटके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.