नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) के परिसर में शुक्रवार को दिल्ली स्टार्टअप युवा महोत्सव 2026 की शुरुआत हुई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आज के छात्र केवल डिग्री हासिल करने वाले नहीं, बल्कि 'विकसित भारत' के शिल्पकार हैं। मंत्री ने आयोजन को एक परिवर्तनकारी कैंपस से मार्केट आंदोलन की शुरुआत बताया और दिल्ली को भारत की स्टार्टअप राजधानी बनाने के संकल्प को दोहराया। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि एनएसयूटी जैसे संस्थान सिर्फ शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार और राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशालाएं हैं। वर्तमान में देश में करीब 1.97 लाख डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं, जिससे भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। लगभग 45 प्रतिशत स्टार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.