नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली को भारत की स्टार्टअप राजधानी बनाने के विजन को साकार करने की दिशा में दिल्ली सरकार एक ठोस और दूरदर्शी रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत सरकार नौ जनवरी को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, द्वारका में आयोजित होने वाले दिल्ली स्टार्टअप युवा महोत्सव का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता को एक मंच पर लाने का सशक्त प्रयास है, जिससे कैंपस-टू-मार्केट स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी। युवा उद्यमिता और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, दिल्ली सरकार, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीटीई) के माध्यम से महोत्सव का आयोजन कर रही है। यह एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य छात्र-नेतृत्व वाले प्रार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.