लोहरदगा, जनवरी 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में एनएसयूआई की बैठक जिलाध्यक्ष मनौव्वर आलम की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी आदरणीय चुन्नू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव की मौजूदगी में 10 जनवरी को राजभवन घेराव का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के लगभग 4.30 लाख छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति अधिकार की मांग को लेकर घेराव किया जाएगा। केन्द्र सरकार पर छात्रवृत्ति में भारी कटौती का आरोप लगाते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 60 प्रतिशत ओबीसी छात्रवृत्ति हिस्सेदारी की राशि झारखंड सरकार को लगातार कम दी जा रही है, जिससे छात्रों का भविष्य संकट में है। संगठन मजबूत करने पर भी बैठक में चर्चा हुई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.