लखनऊ, जनवरी 27 -- दिल्ली विवि के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को रोकने के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एनएसयूआई ने जमकर प्रदर्शन किया। मध्य क्षेत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। आर्यन ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन एक छात्र संगठन को परिसर में सभी कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करता है। अन्य छात्र संगठनों के आयोजनों पर विवि में प्रवेश तक प्रतिबंधित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विवि के पूर्व अध्यक्ष को होटल में नजरबंद बनाना छात्र हित में नहीं है। इस दौरान द्वार संख्या तीन के भीतर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों में प्रि...