रिषिकेष, फरवरी 13 -- एनएसयूआई 'हम बदलेंगे कार्यक्रम के तहत राज्य के हर महाविद्यालय में कॉलेज एंबेसडर मनोनीत करने जा रही है। यह एंबेसडर सीधे संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक से जुड़ेंगे और कॉलेज के साथ छात्र-छात्राओं की समस्याओं से भी संगठन को अवगत कराएगें। इस पहल का उद्देश्य हर महाविद्यालय की छोटी-बड़ी समस्याओं की जानकारी के साथ उनके लिए केंद्रीय स्तर पर भी आवाज उठाना है। गुरुवार को जयराम आश्रम में संगठन के प्रदेश प्रभारी सौरभ यादव और उत्तराखंड इकाई अध्यक्ष विकास नेगी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें 'हम बदलेंगे कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा कि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, छात्र-छात्राओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ आंदोलन किए जाएंगे, जिसमें कॉलेज एंबेसडर की भूमिक बेहद अहम होगी। वह छात्र-छात्राओं की समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.