देहरादून, जनवरी 5 -- एनएसयूआई ने सोमवार को जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत के नेतृत्व में यमुना कॉलोनी स्थित कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के आवास तक रैली निकाली। हालांकि पुलिस ने उन्हें यमुना कालोनी चौक पर ही रोक लिया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में छात्रों ने वहीं कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के आपत्तिजनक और महिला-विरोधी बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया और धरना दिया। जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत ने कहा कि महिलाओं को वस्तु की तरह देखने वाली सोच किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती। जब सत्ता से जुड़े लोगों के परिवार से ऐसी मानसिकता सामने आती है, तो यह महिला सशक्तिकरण पर सीधा प्रहार है। एनएसयूआई ने प्रशासन से निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की मांग की और कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग जवाबदेह ठहराए जाएं। प्रदर्शन में ज...