पटना, फरवरी 14 -- सदाकत आश्रम में पटना विवि छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को हुई बैठक में पोस्टर फाड़ने के लिए हंगामा हो गया। एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के समर्थक भिड़ गए। तीखी बहस के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि, वहां मौजूद वरीय नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दरअसल, सदाकत आश्रम में शनिवार को पटना विवि छात्र संघ चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक चल रही थी। एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी दावेदारों और तैयारियों की समीक्षा करने वाले थे। उससे पहले पोस्टर में फोटो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के समर्थकों ने कन्हैया कुमार के फोटो छोटा लगाने पर आपत्ति जताई। वहां लगे पोस्टर को फाड़ दिया। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर उर्फ सूरज यादव उठ खड़े हो गए। हाथापाई की...