नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में संडे क्लब के बच्चों का नाटक कलरव सोमवार से शुरू हो गया। यह आयोजन 17 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों द्वारा नाटकों का मंचन किया जाएगा। इसमें पांच खजाने, जरूरी है, जब जागो तब सवेरा, अतरंगी सतरंगी सहित एक दर्जन से अधिक नाटकों का मंचन होगा। इन नाटकों के मंचन देखने के लिए दर्शक एनएसडी के रिसेप्शन से पास प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.