नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय भारत रंग महोत्सव के रंग में इस बार स्मृतियों का ऐसा मंच सजा, जहां शब्दों से अधिक आंखे बोल रही थीं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का परिसर जब अपने ही पुराने विद्यार्थियों की उपस्थिति से भरा, तो वह सिर्फ एक संवाद सत्र नहीं रहा, बल्कि समय के साथ चलती एक भावुक यात्रा बन गया। एनएसडी स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा आयोजित 'द रिटर्न्स ऑफ ट्रायो' में दिग्गज कलाकार नीना गुप्ता, संजय मिश्रा और कुमुद मिश्रा ने अपने छात्र जीवन, संघर्ष और रंगमंच से सिनेमा तक के सफर को खुलकर साझा किया। नीना गुप्ता ने एनएसडी के दिनों को याद करते हुए कहा कि यहीं उन्होंने सीखने और अनुशासन का महत्व समझा, जो आज भी जीवन के हर कदम पर काम आता है। उन्होंने बदलते सिनेमा पर बात करते हुए कहा कि ओटीटी के आने से अभिनय के नए अवसर खुले और उन्हें कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.