भागलपुर, मार्च 5 -- भागलपुर, वरीय संवादाता पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोपी एनएसजी जवान पर केस दर्ज कर लिया गया है। जोगसर थाना के एसआई राहुल कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि आरोप जवान को बांड भरवाने के बाद छोड़ दिया गया है। दारोगा ने अपने बयान में कहा है कि जिला स्कूल और खरमनचक रोड में जाम की सूचना मिलने पर वे पहुंचे थे। वहां सड़क किनारे लगी गाड़ी के मालिक को खोजा जाने लगा तो एक युवक आया और बोला कि उसकी गाड़ी है। जवानों ने उसे गाड़ी हटाने को कहा तो वह चिल्लाकर कहने लगा कि वह कमांडो है अपनी गाड़ी नहीं हटाएगा। वह जवानों से विवाद करने लगा। उसके बाद दारोगा राहुल पहुंचे तो जवान उनसे भी उलझ गया और उनके गर्दन के नीचे फाइट मारा एवं धक्का मारकर गिरा दिया। आरोपी एनएसजी जवान शुभम कुमार मूल रूप से खगड़िया के परबत्ता थाना क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.