चम्पावत, फरवरी 21 -- लोहाघाट राजकीय पॉलीटेक्निक का सात दिनी एनएसएस विशेष शिविर जारी है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जागरुक किया। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पऊ में वंदना जोशी ने स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम अधिकारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विभिन्न टोलियों ने ग्राम पंचायत सुई पऊ, चनकांडे, डुंगरी आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। यहां दीपक भट्ट, संदीप मेहता, सुमित कुमार, संदीप ऐरी, तरुण पंत, समीर, चंचला पंत, सुमन, संकेत कुमार, नीरज कुमार, देवेश कोहली, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...