रुद्रपुर, जनवरी 12 -- नानकमत्ता। श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों और एनएसएस स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ. सीता मेहता, डॉ. नीतू, डॉ. राधा बिष्ट पवार, संस्कृत विभाग के डॉ. मनोज कुमार जोशी, पंकज सिंह बोहरा ने दीप जलाकर और स्वामी विवेकानंद की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गोष्ठी में स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। यहां डॉ. गोपाल सिंह, मनोज कुमार, ज्योति राणा, डॉ. आरती राणा, ममता राणा, काजल बर्मन, डॉ. किरन, रेनु थापा, मनप्रीत कौर, प्रगति राणा, पूनम राणा और देव राम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...