मथुरा, फरवरी 23 -- राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के सप्तदिवसीय शिविर का तृतीय दिवस कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय छाहरी में संपन्न हुआ। शिविर में नशा मुक्ति पर पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में डॉ. निशांत मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो कि आज की जरुरत है l इसके उपरांत, कंपोजिट विद्यालय छाहरी से भांडीर वन तक साइबर सुरक्षा पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें साइबर सुरक्षा, समाज की रक्षा, अपना ओटीपी और पासवर्ड किसी से साझा ना करें आदि नारे लगाए गए। भांडीर वन मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा सा...