दुमका, फरवरी 13 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 की ओर से आयोजित शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानेश्वर तथा सिदो कान्हू मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान रानेश्वर बगतिपड़ा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया l कैंप में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा उपस्थित थे। उन्होंने इकाई 3 के द्वारा की गई कार्य की प्रशंसा किया। कैंप में 70 ग्रामीणों की इलाज की गई। मौके पर मुफ्त दवा वितरण किया गया। डॉ हरप्रसाद मुखर्जी उनके टीम के अंजीलीना हेम्ब्रम, कार्तिक मंडल, अमन कुमार सिन्हा, नेत्र सहायक, अनुशंशा हेम्ब्रम, सिदो कान्हू मेडिकल कॉलेज के चेयर पर्सन राधे श्याम राय की ओर से निशुल्क मेडिकल कैंप तथा मु...