हमीरपुर, फरवरी 23 -- कुरारा, संवाददाता। श्री रामकृष्ण परा स्नातक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। श्रीराम कृष्ण परास्नातक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने छात्रों को बताया कि एनएसएस व एनसीसी दोनों राष्ट्र परक योजनाएं है। जिससे युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण बढ़ता है तथा रोजगार के अवसर भी मिलते है। दोनो इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों के संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे भ्रूण हत्या, नारी सम्मान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर संदेश दिया। प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव ...