रुडकी, जनवरी 5 -- चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम साबतवाली में लगाए गए विशेष शिविर के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी एसके सिद्दीकी ने ग्रामीणों और स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जंक फूड और फास्ट फूड के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इनके नियमित सेवन से मोटापा, पेट संबंधी रोग और अन्य गंभीर बीमारियां बढ़ती हैं।उन्होंने भोजन में मोटे अनाज जैसे मुंडवा, जौ, बाजरा, ज्वार और चोलाई को शामिल करने की सलाह दी। कहा कि मोटा अनाज शरीर को ऊर्जा देने के साथ स्वस्थ भी रखता है। साथ ही तले-भुने भोजन से परहेज, सुबह जल्दी उठने और नियमित योग अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओमसिंह सैनी, कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, ओमपाल सिंह, सुमित कुमार, तनु यादव, प्रियांशी, आर्यन, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.