मथुरा, जनवरी 9 -- किसान इटर कॉलेज सौख खेड़ा में आयोजित एनएसएस शिविर के तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती एवं विद्यालय के संस्थापक स्व. पुरुषोत्तम लाल चूडामणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अमरदीप श्रीवास्तव द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयं सेवकों को अवगत कराया। सत्र के दूसरे चरण में अमरदीप श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र मौर्य, डा. अनिल कुमार एवं मोहन सिंह गोला द्वारा स्वयं सेवकों को साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...