रिषिकेष, जनवरी 7 -- विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। सात दिनों तक चले शिविर में स्वयंसेवियों को विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और ज्ञानवर्धन बातों के साथ ही अन्य कौशलपूर्ण प्रशिक्षण भी दिए गए। अंतिम दिन वक्ताओं ने स्वयंसेवियों से शिविर में प्राप्त ज्ञान से समाज सेवा करने एवं सभ्य नागरिक बनने का आह्वान किया। बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में आयोजित उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर के अंतिम दिन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। नशा मुक्ति विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यालय संरक्षक महेश कुड़ियाल और विद्यालय व्यवस्थापक देवेंद्र दत्त कुलियाल ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में...