चम्पावत, फरवरी 22 -- लोहाघाट राजकीय पालीटेक्निक का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय पऊ में जारी है। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सामाजिक सेवा में भाग लिया। रविवार को स्वयंसेवकों ने शिव मंदिर परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कूड़ा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया। कार्यक्रम अधिकारी सोनू अधिकारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने जैविक एवं अजैविक कूड़ा अलग-अलग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में पीएलवी नवीन पंत ने नशे के दुष्प्रभावों और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को जागरूक किया। वहीं पीएलवी भवान सिंह फर्त्याल ने मौलिक अधिकारों, सड़क सुरक्षा,साइबर क्राइम, नशे के हानिकारक प्रभावों एवं अन्य कानूनी जानकारियों से स्वयंसेवकों को अवगत कराया। कार्यक्रम सह...