बुलंदशहर, जनवरी 10 -- केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के विशेष शिविर के चौथे दिन एआरटीओ विकास अस्थाना ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एआरटीओ ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। दूसरे सत्र में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने वाहनों की नंबर प्लेट के विषय में, सड़क चिह्न के बारे में जानकारी दी। सड़कों की पहचान के बारे में व वाहनों की गति से संबंधित जानकारी दी। बाद में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी श्रीकृष्ण शर्मा ने संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.