मथुरा, फरवरी 19 -- मथुरा। आरसीए गर्ल्स कॉलेज के कल्याणं करोति में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाइयों के शिविर में तीसरे दिन स्वच्छता, कैरिअर एवं नशा मुक्ति पर जोर दिया। प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती कुंड तक संदेशपरक नारों के साथ स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली। वहीं प्राचीन सत्यनारायण, सरस्वती मंदिर एवं सरस्वती कुंड पर सफाई की। दूसरे सत्र में अनुष्का ने विशेष शिक्षा क्षेत्र, उसमें अवसर एवं दिव्यांगों के लिए कार्य करने के महत्व एवं इसमें शिक्षाविद्, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता, ऑडियोलॉजिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट, शोध, एनजीओ व पुनर्वास क्षेत्र में कैरियर के अवसर बताए। तृतीय सत्र में नशामुक्त भारत पोस्टर-बैनर प्रतियोगिता कराई। इसमें इल्मा, मुस्कान, खुशनुमा, मुफ्शिरा, पायल, गरिमा गर्ग, तनु बघेल, काजल, पिंकी ने भाग लिया। चौथे सत्र में ...