सहारनपुर, फरवरी 5 -- बुधवार को दिशा भारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजूकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा दिल्ली रोड स्थित हसनपुर चौराहा पर द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. काशी राम शर्मा ने कहा कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं और सुरक्षित रहने के लिए उनका पालन करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि नियमों की जानकारी का अभाव और लापरवाही इसके मुख्य कारण हैं। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. डैनी सक्सेना व प्राध्यापिकाएं ऋतु कश्यप और ऋतु तोमर ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनाया और यातायात नियमों की जानकारी दी। शिविर में एनएसएस स्वयंसेवक इशू, पायल, तनु, खुशी, रूपांशी आदि रहे। ...