देहरादून, फरवरी 8 -- फोटो देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) किशनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बापू नगर (जाखन) में आयोजित इस शिविर में 65 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम अधिकारी दिगपाल सिंह मियां के नेतृत्व में छात्रों ने राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों, महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पार्षद संजय नौटियाल, रणवीर सिंह पंवार, गंगा अधिकारी, महताब सिंह यादव और अमित रावत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...