बुलंदशहर, फरवरी 24 -- एकेपी डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. गीता सिंह के निर्देशन में गांव सीकरी में चल रहा था। शिविर का सोमवार को समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक बुधपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करते हुए किया। जिसके बाद गांव के बच्चों द्वारा मूक अभिनय, भक्तिगीत, गीत, महिला सशक्तीकरण, योगा आदि प्रस्तुत करते हुए सभी का मनमोह लिया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य की नींव हैं। यदि उनका पालन-पोषण अच्छी तरह से किया जाए, तो निश्चित ही भारत का भविष्य उज्जवल होगा। कार्यक्रम में कालेज की प्राचार्या भी आनलाइन माध्यम से जुड़ गईं। जिसके बाद रंगोली, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं की विजेता एवं सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली स्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.