मथुरा, फरवरी 19 -- आरसीए गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के कल्याणं करोति में लगे सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं को योग एवं शैक्षिक भ्रमण कराया गया। प्रथम सत्र में कराए योगाभ्यास में छात्राओं ने प्राणायाम व विभिन्न योगासन का अभ्यास किया। द्वितीय बौद्धिक सत्र में गायत्री परिवार राजस्थान से हेमा शर्मा ने योग की महत्ता, स्वरूप तथा गायत्री परिवार का परिचय एवं गायत्री मंत्र की महिमा पर प्रकाश डालकर योग अपनाने को प्रेरित किया। गुजरात से श्रीजी शर्मा एवं साधना शर्मा भी रहीं। संचालन डॉ. प्रतिभा ने किया। तृतीय सत्र में कल्याणं करोति के विभागों का शैक्षिक भ्रमण कराया। सम्मानिता व अनुष्का ने दिव्यांग बच्चों की क्षमता, शिक्षा, विशेष कक्षा, कृत्रिम अंग निर्माण, पुनर्वास, नेत्र चिकित्सा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, वाक् चिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.