बुलंदशहर, फरवरी 21 -- एनआरईसी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन गांव झमका स्थित कंपोजिट विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर "मतदाता जागरूकता" एवं "परिवार नियोजन" विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के पूर्व प्रचार्य प्रोफेसर केडी शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष, निडर एवं विवेकपूर्ण ढंग से करना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए जागरूक मतदाता की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में जागरूक मतदाता होना अनिवार्य है। जब नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हैं, तभी लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनती है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.