अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- डिग्री कॉलेज स्याल्दे के एनएसएस शिविर के चौथे दिन शिविरार्थियों ने तलाई ग्राम पंचायत के मुख्य पैदल मार्गों की साफ सफाई की। इस दौरान उन्होंने झाड़ियों का कटान कर निस्तारण भी किया। समाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। यहां अधिकारी डॉ ममता गौड़, प्रधान सोनिया रानी, पूर्व जेष्ठ प्रमुख दौलत सिंह बंगारी, दिवान सिंह, नन्दन सिंह, पूरन खाती आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...