शामली, फरवरी 22 -- शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज में शनिवार को एनएसएस की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमके जैली ने किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण रहा। प्रो. जैली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों वन, वन्यजीव, जल एवं ऊर्जा का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि जीवाश्म ईंधनों के अत्यधिक उपयोग, अंधाधुंध वनों की कटाई और औद्योगिक गतिविधियों से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन बढ़ रहा है, जिससे वैश्विक तापमान वृद्धि और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रकृति प्रेमी समूह शामली के डॉ. अंकित मलिक ने पेड़ों की कटाई के दुष्परिणामों पर प्रकाश ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.