नैनीताल, फरवरी 2 -- गरमपानी। शहीद संजय बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रातीघाट की ओर से पंचायत भवन घुना में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का शिविर सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। शिविर के अंतिम दिवस एनएसएस के जिला समन्वयक प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने स्वयंसेवियों की ओर से किए गए विभिन्न परियोजना कार्यों का निरीक्षण किया। दोपहर बाद आयोजित समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रियांशी मेहरा, विनीत बिष्ट, हर्षिता बिष्ट, अक्षमा, आकांक्षा आर्या सहित अन्य स्वयंसेवियों ने गीत व नृत्य की प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का समापन लक्ष्य गीत एवं संकल्प गीत के साथ किया गया। यहां बीडीसी सदस्य देवेंद्र सिंह भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष धाराबल्लभ, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.