रुडकी, जनवरी 7 -- बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य समाज को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन अजय कौशिक एवं कार्यक्रम अधिकारी जितेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर खंजरपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। बेटी है तो कल है और शिक्षित बेटी, समृद्ध समाज जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्वयंसेवकों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...