दुमका, फरवरी 18 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। एमजी डिग्री कॉलेज के एनएसएस यूनिट टू की ओर से आयोजित विशेष शिविर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ स्वर्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने गोद लिए गए गांव रानेश्वर के मोचीपाड़ा में डोर टू डोर सर्वे किया गया। प्रत्येक घर के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना एवं नोट किया गया। सरकार की कल्याणकारी योजना आवास, जल, शिक्षा, सफाई, स्वास्थ्य, रोजगार से संबंधित प्रत्येक घर के लोगों का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान गांव के बीच में भयंकर गंदगी का अंबार पाया गया। हर घर से निकलने वाले गंदे पानी के निकास के लिए नालियों की कोई उत्तम व्यवस्था नहीं पाई गई। गंदे जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घर के सामने से ही गंदे पानी का बहाव जारी था। वहीं पीने के लिए पानी की समुचित व्यवस्था का घोर अभाव पाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.