देवरिया, मार्च 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने हाथों में मतदान से सम्बंधित स्लोगन लिखे बैनर और पोस्टर के साथ आसपास के गांवों में मार्च किया। युवा हो तुम देश की शान-उठो जागो करो मतदान, अपनी ताकत को पहचान-आओ चलो करें मतदान.. के नारे लगाते हुए लोगों से लोकतंत्र के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए आग्रह किया। द्वितीय सत्र में रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक समूह बनाकर प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में सौम्या त्रिपाठी की टोली को प्रथम स्थान, दिव्यांशु दूबे की टोली को द्वितीय स्थान और तनुश्री भाष्कर की टोली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.