देवरिया, फरवरी 16 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्री रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सप्तदिवसीय शिविर का शुभारंभ रविवार को हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्धक पं. दीनदयाल मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। प्रबन्धक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्येंद्र मिश्र ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सात दिनों तक चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान शिविरार्थियों ने एनएसएस का लक्ष्य गीत, सेवा योजना गीत एवं उद्घोष प्रस्तुत किए। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा समसामयिक विषयों पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। एनएसएस के पूर्व छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए...