लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कैंपस कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और पौधों के थाले बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रविंद्र नाथ वर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने की। डॉ. रविंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता की भावना को सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है। सह-प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गरीबी उन्मूलन, लैंगिक समानता और समावेशी विकास पर विशेष बल देती ...