देहरादून, जनवरी 5 -- ऋषिकेश। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पांचवें दिन छात्रों ने चंद्रभागा नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला ऋषिकेश के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पांचवें दिन का शुभारंभ सर्व धर्म प्रार्थना एवं योगाभ्यास के साथ किया गया। जिसमें छात्रों ने भद्रकाली माता मंदिर परिसर और चंद्रभागा नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...