शामली, फरवरी 20 -- एनएसएस की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. नीना छोकरा ने किया। इस अवसर पर प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार कनौजिया, तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी नारायण सिंह, गिरीश नारायण यादव, निर्भय सिंह एवं कुनाल सिंह उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. नीना छोकरा ने अपने संबोधन में स्वच्छता अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत और विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा वर्ग सक्रिय भागीदारी निभाएगा। प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार कनौजिया ने एनएसएस के लक्ष्य गीत एवं उद्घोष गीत की व्याख्या करते हुए एनएसएस के उद्देश्यों और उसके...