आगरा, फरवरी 23 -- राष्ट्रीय छय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के सोमवार को शारदा देवी जोहरी कन्या महाविद्यालय के सात दिवसीय एन एस एस कैंप अहरोली में रोग के बारे में व इलाज के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान टीबी के लक्षण, मुफ्त जांच एवं उपचार के साथ निक्षय पोषण योजना की समन्वयक जिला छय रोग केंद्र ने जानकारी दी। चार दिवसीय एन एस एस शिविर में समन्वयक प्रचार प्रसार ने जनपद में आरंभ हो रहे 100 दिवसीय सघन छय रोगी खोज अभियान के बारे में बताया। शिविर को कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपा यादव ने भी सम्बोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...