घाटशिला, मार्च 23 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज की एनएसएस वालंटियर ऋतुपर्णा चक्रवर्ती ने कोल्हान विश्वविद्यालय एनएसएस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय स्तरीय एनएसएस का केएस कॉलेज, सरायकेला में विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम 21 एवं 22 मार्च को दो दिवसीय युवा सांसद 2025 के रूप में मनाया गया। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के 182 चयनित एनएसएस के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें घाटशिला कॉलेज की एनएसएस वालंटियर ऋतुपर्णा चक्रवर्ती ने वन नेशन वन इलेक्शन पर अपना ओजस्वी वक्तव्य दिया। उनकी प्रस्तुति के आधार पर इन्हें तृतीय स्थान घोषित कर इनका चयन कर विश्वविद्यालय टीम में कर लिया गया। चयनित श्रेष्ठ तीन एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.