अल्मोड़ा, दिसम्बर 9 -- जीआईसी लोधिया में एनएसएस शिविरार्थियों को तीन दिवसीय द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षक राजेंद्र खड़ायत ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सुजान सिंह चम्याल ने प्रशिक्षण का लाभ लेने की बात कही। कुंदन रामजी ने स्काउट गाइड के कार्य बताए। प्रशिक्षण में 41 प्रतिभागी शामिल हैं। यहां दिनेश मेहता, सुनीता मेर, सुनीता जोशी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...