मुंगेर, जून 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण को नई ऊर्जा देने और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, सफियाबाद के बीच पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से आगामी 1 जुलाई को व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान का संचालन करेंगी और हरियाली की नींव लगाएंगे। ज्ञात हो कि, यह आयोजन दो महत्वपूर्ण अवसरों को एक साथ जोड़ेगा। इसमें से एक भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित वन महोत्सव सप्ताह है और दूसरा एसबीआई का स्थापना दिवस है, जो हर वर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है। इस संबंध में मुंगेर विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.