जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर की एनएसएस इकाई ने समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए साकची गोलचक्कर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य ज़रूरतमंद एवं वंचित लोगों तक भोजन पहुंचना और युवाओं में सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना था। सभी स्वयंसेवक अपने घर से भोजन तैयार करके लाए थे। यह कार्यक्रम एनएसएस के आदर्श वाक्य नॉट मी, बट यू (स्वयं से पहले दूसरों की सेवा) की मिसाल थी। इस दौरान प्रिसिंपल डॉ. मोहम्मद रियाज़, डॉ. आले अली तथा सैयद साजिद परवेज़ ने भी स्वयंसेवकों के साथ सहयोग एवं योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन सीनियर वॉलंटियर जयकृष्ण धारा द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...