शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. रज़ा रसूल के नेतृत्व में मऊ खालसा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित सत्र में जिला अस्पताल की डॉ. नंदिनी सक्सेना ने मानसिक स्वास्थ्य व टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी दी। स्वयंसेवियों ने निबंध प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता अभियान और श्रमदान में भाग लिया। दूसरी इकाई ने दिलाज़ाक में "शाहजहांपुर का इतिहास" विषय पर व्याख्यान और हेरिटेज वॉक निकाली, जहां शहीद अशफ़ाकउल्ला खां के मज़ार पर श्रद्धांजलि दी गई। तीसरी इकाई में "युवा और भारतीय राजनीति" विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...