बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का शानदार आगाज़ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी अनमोल निधि एवं निहारिका गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर के दौरान छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। एनएसएस की प्रथम एवं द्वितीय इकाई की छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में एक विशाल सड़क सुरक्षा रैली निकाली। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा।और हेलमेट लगाओ-जान बचाओ जैसे प्रभावी नारों के माध्यम से छात्राओं ने आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारियों ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व और जीवन रक्षा के प्रति उनके उत्तरदायित्वों की जानकारी दी। इस अभियान में रिद्धि शंखधार, खुशी, हुमा, दामिनी, वर्षा और फिजा सहित कई स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भूम...