सराईकेला, दिसम्बर 19 -- सरायकेला । शुक्रवार को सरायकेला प्रखंड सभागार में जेएसएएस की और से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था जिसमे राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम का सोशल ऑडिट हेतु डीआरपी मंजू तियु द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में श्रीमती तियु ने बताया की जिले में दृत्तीय चरण में 20 दिसम्बर से जिले के 9 प्रखंडों में एनएसएपी का ऑडिट की प्रक्रिया शुरु जा रही है । इसमें प्रति प्रखंड 2 पंचायतो में सोशल ऑडिट की जाएगी । 20 से शुरू होकर 31 दिसम्बर तक चलेगा । उसी को लेकर श्रोत व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...