नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली। एनएसई ने सोमवार को मासिक बिजली वायदा अनुबंध शुरू किए। इससे बिजली खरीदारों, विक्रेताओं, व्यापारियों और खुदरा कारोबारियों को मूल्य जोखिमों का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। अनुबंधों में दोपहर दो बजे तक 4,000 से अधिक लॉट के लिए कारोबार हुआ था, जो 20 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली के बराबर है। एक्सचेंज ने बयान में कहा कि कुल कारोबार की मात्रा 87.36 करोड़ को पार कर गई, जिसका औसत मूल्य 4,368 रुपये प्रति मेगावाट घंटा (मेगावाट-घंटा) दर्ज किया गया। पहला कारोबार 4,430 रुपये प्रति मेगावाट घंटा पर खुला, और खबर लिखे जाने तक कीमत 4,364 रुपये प्रति मेगावाट घंटा के आसपास थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.