नई दिल्ली, मई 15 -- पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ अब एनएलयू में बने विशिष्ट प्राध्यापक नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डॉ. न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू), दिल्ली में विशिष्ट प्राध्यापक (डिस्टिंग्विश्ड प्रोफेसर) नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय ने इसे भारत की कानूनी शिक्षा में एक परिवर्तनकारी अध्याय बताया है। एनएलयू दिल्ली ने गुरुवार को इस नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा कि हमें डॉ. न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ का स्वागत करते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है। उनका मार्गदर्शन हमारे शिक्षण और शोध जगत को नई दिशा देगा। इस अवसर पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर विश्वविद्यालय ने चंद्रचूड़ और कुलपति प्रो. जी. एस. बाजपेयी की एक तस्वीर भी साझा की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.