गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मानसून में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक पर निर्मित नॉन मोटरेबल ट्रैक (एनएमटी) में जलभराव से अंडरपास क्षतिग्रस्त हो सकता है। यह आशंका पुलिस उपायुक्त, यातायात डॉ. राजेश कुमार मोहन ने जताई है। उन्होंने एनएमटी में पानी निकासी का उचित बंदोबस्त करवाने के लिए जीएमडीए, एनएचएआई और जिला उपायुक्त को पत्र लिखा है। एनएचएआई ने पैदल यात्रियों, साइकिल और बाइक सवार लोगों के लिए राजीव चौक पर एनएमटी बनाया हुआ है। इसके माध्यम से गांव नरसिंहपुर, झाड़सा, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, मिनी सचिवालय की तरफ आवागमन होता है। मानसून में एनएमटी पानी से लबालब भर जाता है। जिला प्रशासन की तरफ से एहतियात बरतते हुए इसको बंद कर दिया जाता है। बता दें कि एनएमटी के निर्माण में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस मामले में एनएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.