पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। नेशनल मेडिकॉज ऑर्गेनाजेशन (एनएमओ) की टीम मेडिकल कालेज पहुंची। यहां टीम ने एमबीबीएस छात्रों से संवाद कर उनकी उपलब्धियों और गतिविधियों पर चर्चा की। साथ ही सामाजिक दायित्वों को लेने के लिए खुद आगे आएं। इससे जिम्मेदारियां लेने का भाव आएगा। रविवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नेशनल मेडिकॉज़ ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के मेरठ प्रांत, अवध प्रांत एवं ब्रज प्रांत के संगठन मंत्रियों का आगमन हुआ। संगठन मंत्री डॉ. अलका (स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बुलंदशहर), डॉ. कपिल (केजीएमसी लखनऊ) एवं डॉ. निधीश (जीआइएमएस, नोएडा) ने प्रधानाचार्या डॉ. संगीता अनेजा से मुलाकात की। टीम ने गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के उद्देश्य, गतिविधियों एवं सामाजिक स्वास्थ्य सेवा में इसकी भूमिका के विषय पर जानकारियां साझा की। एनएमओ ...